देश की खबरें | नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित: राज्यपाल मिश्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति को बहुत सोच-विचार कर इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि इसमें इसका ध्यान रखा गया है कि विद्यार्थी किसी एक विषय विशेष में नहीं, बल्कि थोड़ा-थोड़ा सभी विषयों का ज्ञान हासिल करें।
जयपुर, 31 मार्च राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति को बहुत सोच-विचार कर इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने कहा कि इसमें इसका ध्यान रखा गया है कि विद्यार्थी किसी एक विषय विशेष में नहीं, बल्कि थोड़ा-थोड़ा सभी विषयों का ज्ञान हासिल करें।
मिश्र शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपनी शिक्षा का समुचित उपयोग समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए करें।
उन्होंने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा के केंद्र बनें जिनके जरिये हम भविष्य के श्रेष्ठतम नागरिक तैयार कर सकें।
मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क की स्थापना के पीछे भी मंशा यही रही है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य बोध से भी जुड़े रहें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ जो कुछ हमारे आस-पास घटित हो रहा है, उससे भी सजग रहें।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय में 17 ऐसे पाठ्यक्रम शुरू किए गये हैं जो रोजगारपरक हैं। विश्वविद्यालय में लोक शिक्षण की पद्धति को आगे बढ़ाने के लिए इतिहास संग्रहालय की स्थापना की गई है। समारोह में मिश्र द्वारा 70 स्वर्ण पदक श्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।
समारोह में कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, खेल स्नातक, स्नातकोत्तर, शिक्षा स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य संकायों के कुल एक लाख 77 हजार 146 विद्यार्थियों को वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 की उपाधियां वितरित की गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

