देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के लिये नया अधिवास कानून अवैध और असंवैधानिक : फारूक अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिये नया अधिवास कानून ''अवैध तथा असंवैधानिक'' है और इस केन्द्र शासित प्रदेश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

श्रीनगर, 28 जून नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिये नया अधिवास कानून ''अवैध तथा असंवैधानिक'' है और इस केन्द्र शासित प्रदेश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नए अधिवास कानून के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, ''जब हम कह रहे हैं कि उन्होंने जो भी अवैध और असंवैधानिक किया है, हम सब उसके खिलाफ हैं तो आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि जो भी असंवैधानिक है, मैं उसे स्वीकार कर लूंगा।''

यह भी पढ़े | हरियाणा में बीजेपी विधायक सुभाष सुधा का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव.

नए अधिवास कानून के अनुसार, वे अस्थायी निवासी जिनके पास कम से 15 साल से जम्मू-कश्मीर में रिहाइश का सबूत है, वह अधिवास प्रमाणपत्र के हकदार हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने से पहले तक स्थायी निवासियों को ही जमीन खरीदने और सरकारी नौकरियों के लिये आवेदन की अनुमति थी।

अब्दुल्ला ने भारत-चीन और भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की भी वकालत की।

यह भी पढ़े | अशोक गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री को देश की जनता को बताना चाहिए की सीमा पर क्या हुआ है.

उन्होंने कहा, ''भारत-चीन या भारत-पाकिस्तान का भविष्य केवल बातचीत पर तय होगा। युद्ध समाधान नहीं है।''

पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद लगभग आठ महीने की हिरासत से हाल ही में रिहा हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात एक ''परीक्षा'' है। एकजुट होना वक्त की जरूरत है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ''यह परीक्षा का समय है। अल्लाह से कहिये कि हमारे इतने इम्तेहान न ले। लेकिन इन परीक्षाओँ से डरने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने भी कुछ बेहतर ही सोच रखा है। हम सब एक हैं, एकजुट हैं। चुनाव या अन्य चीजों के लिये भले एक न हों, लेकिन एक मकसद के लिये एकजुट हो जाएं। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\