नई दिल्ली-सिकंदराबाद विशेष ट्रेन 528 यात्रियों के साथ तेलंगाना पहुंची
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक बयान में बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 02438, नयी दिल्ली से 17 मई को शाम चार बजे रवाना हुई और 18 मई को दोपहर एक बज कर 45 मिनट पर सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंची।
हैदराबाद, 18 मई लॉकडाउन के दौरान पहली साप्ताहिक सुपरफास्ट नई दिल्ली- सिकंदराबाद एसी विशेष ट्रेन 528 यात्रियों को लेकर सोमवार को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने एक बयान में बताया कि विशेष ट्रेन संख्या 02438, नयी दिल्ली से 17 मई को शाम चार बजे रवाना हुई और 18 मई को दोपहर एक बज कर 45 मिनट पर सिकंदराबाद स्टेशन पर पहुंची।
बयान के अनुसार, यह नयी दिल्ली और सिकंदराबाद के बीच पहली साप्ताहिक विशेष ट्रेन सेवा है जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय ने की थी।
एससीआर ने मौजूदा कोविड-19 महामारी के खतरे के मद्देजनर, यात्रियों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सिकंदराबाद स्टेशन पर विस्तृत व्यवस्था की है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे स्टेशन को साफ और विषाणुरहित किया गया तथा
सभी यात्रियों की, कोविड-19 के लिए जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

