New Delhi: इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर 64 लाख रुपये की विदेशी मु्द्रा के साथ पकड़ा गया यात्री
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रविवार को सीआईएसएफ कर्मियों ने 64 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय यात्री को पकड़ा. यात्री कथित तौर पर अपने ट्राली बैग के हैंडल में विदेशी मुद्रा छिपाकर बैंकॉक जा रहा था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 29 जनवरी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर रविवार को सीआईएसएफ कर्मियों ने 64 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय यात्री को पकड़ा. यात्री कथित तौर पर अपने ट्राली बैग के हैंडल में विदेशी मुद्रा छिपाकर बैंकॉक जा रहा था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: NIA की बड़ी कार्रवाई, अदालत के आदेश पर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का दफ्तर किया कुर्क
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सुरक्षाकर्मियों ने जब एक्स-रे स्कैनर पर करेंसी नोटों की तस्वीर देखी, तब यात्री को रोका गया.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री को थाई एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक जाना था.
अधिकारी ने बताया कि, सीआईएसएफ कर्मियों ने छिपे हुए नोटों को निकालने के लिए पेचकस का इस्तेमाल कर 64 लाख रुपये मूल्य के 68,400 यूरो और 5,000 न्यूजीलैंड डॉलर बरामद किए.
उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

