देश की खबरें | पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक जनवरी से नयी 'दर्शन' व्यवस्था लागू होगी: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक नयी व्यवस्था शुरू करने जा रही है । कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 22 दिसंबर ओडिशा सरकार श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में एक नयी व्यवस्था शुरू करने जा रही है । कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पत्रकारों से बात करते हुए हरिचंदन ने कहा कि सरकार एक जनवरी से जगन्नाथ मंदिर में लोगों के दर्शन के लिए नयी व्यवस्था शुरू करने के लिए कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा, "आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 27 या 28 दिसंबर तक आवश्यक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रायोगिक आधार पर 30 और 31 दिसंबर को दो दिनों के लिए नयी व्यवस्था शुरू की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि एक जनवरी से नयी दर्शन व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।
मंत्री ने कहा कि इस कदम के तहत मंदिर में आने वाली महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है।
नयी व्यवस्था के अनुसार, भक्तगण मौजूदा द्वार (सतपहाचा) से जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे, जबकि निकास दो अलग-अलग द्वारों (घंटी और गरदा) से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

