खेल की खबरें | श्रीलंकाई खिलाड़ियों, कोचों की प्रगति का निरीक्षण करेगी नई समिति: खेल मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने शनिवार को कहा कि एक नई क्रिकेट समिति गठित की जाएगी जो क्रिकेटरों और कोचों की प्रगति का निरीक्षण करेगी। श्रीलंका की घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद यह फैसला किया गया।

कोलंबो, 30 जनवरी खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने शनिवार को कहा कि एक नई क्रिकेट समिति गठित की जाएगी जो क्रिकेटरों और कोचों की प्रगति का निरीक्षण करेगी। श्रीलंका की घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद यह फैसला किया गया।

हाल में संपन्न श्रृंखला में श्रीलंका की हार के बाद नाराज लोगों ने खेल में टीम के खराब प्रदर्शन को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की थी।

कई बैठकों के बाद नमल ने फैसला किया कि मौजूदा घरेलू प्रथम श्रेणी ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा, नया सुपर प्रांतीय टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा और राष्ट्रीय टीम को टीम मेंटर, क्रिकेट निदेशक और पूर्णकालिक मैनेजर के अंतर्गत लाया जाएगा।

राजपक्षे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की नई क्रिकेट समिति के लिए नामों को प्रस्तावित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समिति खिलाड़ियों और कोचों की प्रगति पर नजर रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि खेल मंत्रालय और एसएलसी की जिन उद्देश्यों पर सहमति बनी है उन्हें पूरी तरह लागू किया जाए।’’

समिति में पूर्व क्रिकेटर और कारपोरेट नेतृत्वकर्ता शामिल होंगे।

अब तक नई चयन समिति की भी नियुक्ति नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\