एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में 14 दिनों बाद कोविड-19 का नया मामला मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 दिनों के बाद कोविड-19 का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | अंडमान में 14 दिनों बाद कोविड-19 का नया मामला मिला

पोर्ट ब्लेयर, सात मई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 दिनों के बाद कोविड-19 का एक नया मामला दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,036 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

संक्रमण के नये मामले का पता किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में लोगों की जानकारी जुटाने के दौरान चला।

अंडमान में इससे पहले 23 अप्रैल को कोविड-19 के एक मरीज का पता चला था, जो 30 अप्रैल को पूरी तरह से ठीक हो गया था।

अंडमान में कोविड-19 का एक उपचाराधीन मरीज है। प्रदेश में अब तक 9,906 लोग इस इस वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

अंडमान में कोरोना महामारी के कारण अब तक 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

अंडमान में अब तक 7.26 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है जबकि 3.4 लाख लोगों का संपूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).