देश की खबरें | नया अयोध्या-हिसार हवाई मार्ग शुरू, सप्ताह में दो उड़ानें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में हिसार और उत्तर प्रदेश में अयोध्या के बीच शुक्रवार एवं रविवार को दो उड़ानें संचालित होंगी। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अयोध्या, 14 अप्रैल हरियाणा में हिसार और उत्तर प्रदेश में अयोध्या के बीच शुक्रवार एवं रविवार को दो उड़ानें संचालित होंगी। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए सोमवार को पहली उड़ान शुरू हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई हवाई सेवा न केवल दो शहरों को जोड़ेगी, बल्कि अयोध्या के तीर्थाटन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

यह उड़ान दोपहर 12:35 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची। अयोध्या में विमान के आगमन पर इसका ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद हवाईअड्डे पर मौजूद यात्रियों का स्वागत निदेशक विनोद कुमार ने बड़े उत्साह के साथ किया।

यात्रियों के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया जिसमें केक काटने की रस्म शामिल थी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को गुलाब का फूल उपहार के रूप में भेंट किया गया। माथे पर तिलक लगाया गया। इसके बाद यात्रियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस तरह के स्वागत ने यात्रियों के लिए इस यात्रा को और भी यादगार बना दिया।

हिसार से अयोध्या के लिए विमान दोपहर 12:35 बजे उतरेगा और इसके बाद 1:00 बजे हिसार के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा में कुल एक घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह एक एटीआर 72 सीटर विमान है जिसमें 72 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। पहली उड़ान में 61 यात्री अयोध्या आए, जबकि 42 यात्री हिसार के लिए रवाना हुए। यह आंकड़ा इस नई सेवा की शुरुआती लोकप्रियता को दर्शाता है।

हिसार से आये एक यात्री कुणाल ने बताया कि योगी सरकार ने छोटे से शहर का बड़ा सपना पूरा कर दिया। उसने कहा, ‘‘हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम हिसार से विमान से अयोध्या आ सकेंगे।’’

एक अन्य यात्री रेनू गिल ने बताया,‘‘ हमें बहुत खुशी मिली है कि हवाई यात्रा की शुरुआत हुई है। धन्यवाद मोदी जी। ’’

हिसार से ही आई अदिति गोयल ने हरियाणवी में कहा कि प्रधानमंत्री हो तो नरेंद्र मोदी जैसा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स