देश की खबरें | यह कभी नहीं कहा कि भगवान गणेश एक मिथक हैं : माकपा नेता गोविंदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन ने शुक्रवार को कहा कि न तो उन्होंने और न ही विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर ने कभी कहा कि भगवान गणेश एक मिथक हैं।

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, चार अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन ने शुक्रवार को कहा कि न तो उन्होंने और न ही विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमसीर ने कभी कहा कि भगवान गणेश एक मिथक हैं।

माकपा नेता ने इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के एक वर्ग द्वारा चलाए गए ‘‘गलत अभियान’’ की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश और अल्लाह दोनों अपने-अपने धर्मावलंबियों की आस्था का हिस्सा हैं और उन्हें (गोविंदन) यह कहने की कोई जरूरत नहीं है कि वे सिर्फ मिथक हैं।

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए एर्नाकुलम जिले के एक स्कूल में अपने संबोधन के दौरान हिंदू देवता के बारे में शमसीर की कथित टिप्पणियों पर प्रभावशाली नायर समुदाय के संगठन ‘एनएसएस’ सहित हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है, जिसके बाद गोविंदन का यह बयान आया है।

नयी दिल्ली में गोविंदन ने संवाददाताओं से कहा कि माकपा हमेशा सच्चे आस्थावान लोगों के साथ रही है। उन्होंने कहा कि केरल का समाज, जो इतिहास और विज्ञान को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है, पार्टी के रुख से अच्छी तरह वाकिफ है।

गोविंदन का बयान हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अभियान के मद्देनजर आया है।

गोविंदन ने कहा, ‘‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा...आप कृपया प्रेसवार्ता का वीडियो दोबारा देखें। यदि आप स्पष्टीकरण (मिथकों के लिए दिया गया) सुनें, तो आप इसे स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं।’’

वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान गणेश और अल्लाह दोनों आस्था का हिस्सा हैं और फिर वह यह क्यों कहेंगे कि ये सिर्फ मिथक हैं।

इस मुद्दे पर राजनीतिक विरोधियों द्वारा माकपा को निशाना बनाने के कदम को भांपते हुए, गोविंदन ने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने और न ही विधानसभा अध्यक्ष शमसीर ने ऐसा कुछ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब मीडिया के एक वर्ग और विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए झूठे अभियान का हिस्सा है।

माकपा नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया था कि समुद्र में अपनी कुल्हाड़ी फेंककर परशुराम द्वारा केरल का निर्माण करने की कहानी एक तरह का मिथक है।

बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, गोविंदन ने कहा था कि शमसीर भगवान गणेश के बारे में अपनी कथित विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में माफी नहीं मांगेंगे, जिसके बाद राज्य के विपक्षी दल आक्रोश में आ गए।

हाल ही में एर्नाकुलम जिले के एक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, शमसीर ने कथित तौर पर केंद्र पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों के बजाय बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भगवान गणेश एक मिथक हैं और इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जैसे दक्षिणपंथी संगठनों ने यह कहते हुए शमसीर के खिलाफ पहले ही एक अभियान शुरू कर दिया है कि वे भगवान गणेश और पौराणिक 'पुष्पक विमानम' के बारे में विधानसभाध्यक्ष की टिप्पणी से व्यथित हैं।

सत्तारूढ़ माकपा ने शनिवार को शमसीर की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर संघ परिवार द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए अभियान की कड़ी निंदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\