विदेश की खबरें | इजराइल में चुनाव से कुछ हफ्तों पहले नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘कैन’ के मुताबिक, 72 वर्षीय नेतन्याहू को प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद यरूशलम के शारेई तजेदेक अस्पताल ले जाया गया।
‘कैन’ के मुताबिक, 72 वर्षीय नेतन्याहू को प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद यरूशलम के शारेई तजेदेक अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय मीडिया ने अस्पताल प्रबंधन के हवाले से बताया कि नेतन्याहू की गहन चिकित्सकीय जांच की गई और उनकी रिपोर्ट सामान्य आई, लेकिन उन्हें बुधवार को रातभर निगरानी में रखा गया।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में नेतन्याहू ने कहा, “मुझे बेहतर महसूस हो रहा है और मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।”
नेतन्याहू को ऐसे समय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, जब इजराइल में बीते चार वर्षों में पांचवीं बार होने वाले आम चुनावों में एक महीने से भी कम समय बचा है।
पिछले चार चुनावों की तरह ही इस बार के चुनाव में भी सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मतदाता भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमे का सामना कर रहे नेतन्याहू को देश का नेतृत्व करने के लिए चुनेंगे।
चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को पहले स्थान पर दिखाया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि सहयोगी दल नेतन्याहू के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल कर पाएंगे या नहीं।
योम किप्पुर यहूदी कैलेंडर में प्रायश्चित के दिन के रूप में चिह्नित है, जिसके तहत 25 घंटे का कड़ा उपवास रखा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

