देश की खबरें | नेताजी एक शक्तिशाली नायक, उनका सम्मान करना गर्व एवं खुशी की बात: राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक शक्तिशाली राष्ट्रीय नायक हैं और उनका सम्मान करना सभी भारतीयों के लिए गर्व एवं खुशी की बात है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक शक्तिशाली राष्ट्रीय नायक हैं और उनका सम्मान करना सभी भारतीयों के लिए गर्व एवं खुशी की बात है।

उन्होंने यहां इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किये जाने के बाद यह बात कही।

नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार हो जाने के बाद उसे इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर लगाया जाएगा।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘आज ऐतिहासिक दिन है। नेताजी की जयंती के अवसर पर इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी होलोग्राफिक प्रतिमा का अनावरण किया।’’

उन्होंने कहा कि नेताजी जैसे शक्तिशाली राष्ट्रीय नायक का सम्मान करना सभी भारतीयों के लिए गर्व एवं खुशी की बात है।

सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\