जरुरी जानकारी | गोल्ड ईटीएफ में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
नयी दिल्ली, 13 जून गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में मई में 103 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ। अनिश्चितता के दौर में निवेशक सोने को निवेश का सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले अप्रैल में स्वर्ण-ईटीएफ में 124 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था, जबकि मार्च में 266 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी।
विशेषज्ञों ने पिछले महीने की तुलना में मई में थोड़ा कम निवेश होने की वजह मुनाफावसूली को बताया।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के विश्लेषक मेल्विन संतारिता ने कहा अमेरिकी सरकार के ऋण सीमा बढ़ाने के संबंध में सकारात्मक खबरों के कारण मई के दूसरे पखवाड़े में सोने की कीमत अपने उच्चस्तर से नीचे आ गई। इस कारण निवेशकों को खरीदारी के कुछ मौके मिले।
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली करने या जोखिम लेने का विकल्प चुना, हालांकि सोने की कीमतें अभी भी उच्चस्तर पर बनी हुई हैं।’’
मई के अंत में स्वर्ण-ईटीएफ के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां बढ़कर 23,128 करोड़ रुपये हो गईं, जो अप्रैल के अंत में 22,950 करोड़ रुपये थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)