जरुरी जानकारी | पुरिना पेटकेयर के पालतु पशुओं के भोजन कारोबार का अधिग्रहण करेगी नेस्ले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पुरिना पेटकेयर इंडिया के पालतू पशुओं के खाद्य पदार्थों के कारोबार का 123.5 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पुरिना पेटकेयर इंडिया के पालतू पशुओं के खाद्य पदार्थों के कारोबार का 123.5 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

नेस्ले इंडिया और पुरिना पेटकेयर इंडिया स्विट्जरलैंड की कंपनी नेस्ले एसए की अनुषंगी हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि नेस्ले इंडिया के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को ‘‘पुरिना पेटकेयर इंडिया के पालतू पशुओं के खाद्य पदार्थों के कारोबार हस्तांतरण के जरिए अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।’’ यह अधिग्रहण एक अक्टूबर 2022 से प्रभाव में आएगा।

नेस्ले एसए की नेस्ले इंडिया में 62.76 फीसदी हिस्सेदारी है और पुरिना पेटकेयर इंडिया उसकी पूर्ण अनुषंगी है।

नेस्ले इंडिया ने बयान में कहा,‘‘कंपनी और नेस्ले ग्रुप के बीच पालतू पशुओं के भोजन कारोबार की 123.5 करोड़ डॉलर में खरीद को लेकर सहमति बनी है। यह राशि 31 मार्च 2022 तक पुरिना पेटकेयर इंडिया के कुल कारोबार से 3.4 गुना अधिक है।’’

वित्त वर्ष 2021-22 में पुरिना पेटकेयर इंडिया का कारेाबार 36.08 करोड़ रुपये था।

पालतू पशुओं के खाद्य पदार्थों का कारोबार 2022-26 के बीच 50 फीसदी की संचयी वृद्धि दर से बढ़ने का अनुमान है। इसमें 2018-21 के दौरान 39.4 प्रतिशत की संचयी वृद्धि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\