जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 4.94 प्रतिशत बढ़कर 688 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.94 प्रतिशत बढ़कर 688.01 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.94 प्रतिशत बढ़कर 688.01 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 655.61 करोड़ रुपये रहा था।

नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी उत्पादों की बिक्री आमदनी चालू वित्त वर्ष (2024-25) की तीसरी तिमाही में 3.89 प्रतिशत बढ़कर 4,762.13 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,583.63 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च दिसंबर तिमाही में 6.18 प्रतिशत बढ़कर 3,861.91 करोड़ रुपये रहा है।

समीक्षाधीन तिमाही में नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 3.23 प्रतिशत बढ़कर 4,566.05 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 4,421.79 करोड़ रुपये थी।

दिसंबर तिमाही में निर्यात से कंपनी की आमदनी 21.15 प्रतिशत बढ़कर 196.08 करोड़ रुपये रही।

नेस्ले इंडिया की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 3.89 प्रतिशत बढ़कर 4,779.73 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,600.42 करोड़ रुपये था।

मैगी, नेस्कैफे और किट-कैट जैसे लोकप्रिय ब्रांड की मालिक नेस्ले इंडिया की कुल आमदनी दिसंबर तिमाही में 3.31 प्रतिशत बढ़कर 4,784.17 करोड़ रुपये रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू