एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 13.4 प्रतिशत घटकर 646 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग की वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत घटकर 646.59 करोड़ रुपये रह गया।

जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा 13.4 प्रतिशत घटकर 646 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दैनिक उपभोग की वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.4 प्रतिशत घटकर 646.59 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 746.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की उत्पाद बिक्री से आय 5.86 प्रतिशत बढ़कर 5,073.96 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले की इसी तिमाही में 4,792.97 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘ इस तिमाही पर जिंस खंड में बढ़ी हुई खपत कीमतों का असर दिखा। इसके अलावा पिछले सात-आठ महीनों में विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार के परिणामस्वरूप परिचालन लागत में भी बढ़ोतरी देखी गई।’’

नेस्ले इंडिया का कुल व्यय 9.25 प्रतिशत बढ़कर 4,199.73 करोड़ रुपये हो गया। वहीं निर्यात 16 प्रतिशत बढ़कर 213.95 करोड़ रहा।

घरेलू बिक्री समीक्षाधीन अवधि में 5.45 प्रतिशत बढ़कर 4,860.01 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4,608.50 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).