जरुरी जानकारी | नेस्ले इंडिया का मुनाफा 1.25 फीसदी घटकर 594.71 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि लागत बढ़ने के कारण मार्च 2022 में खत्म तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.25 प्रतिशत घटकर 594.71 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि लागत बढ़ने के कारण मार्च 2022 में खत्म तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.25 प्रतिशत घटकर 594.71 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 602.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।
गौरतलब है कि कंपनी वित्त वर्ष के रूप में जनवरी - दिसंबर का अनुसरण करती है।
नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 9.74 फीसदी बढ़कर 3,950.90 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,600.20 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च 12.98 प्रतिशत बढ़कर 3,195.90 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,828.61 करोड़ रुपये था।
नेस्ले इंडिया की घरेलू स्तर पर बिक्री 10.23 फीसदी बढ़कर 3,794.26 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,442.03 करोड़ रुपये थी और निर्यात 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 156.64 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष समान अवधि में 158.17 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

