नयी दिल्ली, 19 जून नेस्ले इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुरेश नारायणन के कार्यकाल को पांच साल बढ़ाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शुक्रवार को आयोजित शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नारायणन की सीएमडी पद पर पुन: नियुक्ति के लिये शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी। उनका नया कार्यकाल एक अगस्त 2020 से पांच वर्ष के लिये प्रभावी होगा।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
कंपनी ने कहा कि एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।
नारायणन का वर्तमान पांच साल का कार्यकाल 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो रहा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने इसे पांच और वर्षों के लिये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
नारायणन एक अगस्त 2015 में नेस्ले इंडिया के प्रबंध निदेशक बने थे, तब कंपनी मैगी संकट का सामना कर रही थी। उन्हें 29 अक्टूबर 2015 से सीएमडी नामित किया गया था। नारायणन इससे पहले 1999 में नेस्ले में भारत में कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री) के तौर पर शामिल हुये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY