खेल की खबरें | नेस वाडिया चाहते हैं दो सत्रों में हो लंबी अवधि का आईपीएल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया का मानना ​​है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मीडिया अधिकार से 6.2 अरब डॉलर की मोटी धनराशि हासिल की है और इसलिए अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाना चाहिए।

राजकोट, 17 जून पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया का मानना ​​है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मीडिया अधिकार से 6.2 अरब डॉलर की मोटी धनराशि हासिल की है और इसलिए अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जाना चाहिए।

बीसीसीआई ने आईपीएल के मीडिया अधिकार ई-नीलामी से 48390 करोड़ रुपये में बेचे, जो पिछले चक्र की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।

अगले पांच वर्षों में आईपीएल में 94 मैच हो सकते हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही कह चुके हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में आईपीएल के लिये ढाई महीने का समय होगा।

वाडिया ने उम्मीद जताई कि आईपीएल में अधिक घरेलू मैच होंगे और इसका सत्र लंबा खिंचेगा।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल ने क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है। आईपीएल ने क्रिकेट को जरूरी ऊर्जा प्रदान की है और इसे वैश्विक खेल बना दिया है। अब यह और बड़ा हो जाएगा।’’

वाडिया ने कहा, ‘‘अभी घरेलू मैदान पर केवल सात मैच खेले जाते हैं। ये बहुत कम है। इनकी संख्या कम से कम 14 होनी चाहिए। मुझे वास्तव में लग रहा है कि अब आईपीएल का सत्र लंबा खिंचेगा जो कि लंबे समय से अपेक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आईपीएल को चार महीने के लंबे सत्र तक आयोजित नहीं किया जा सकता है तो क्यों न इसका आयोजन दो सत्रों में किया जाए। इनमें से एक सत्र भारत में और दूसर किसी अन्य देश में आयोजित किया जा सकता है। भारतीय दुनिया भर में हर जगह हैं। पूरी संभावना है कि आईपीएल में अब अधिक मैच होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\