एजेंसी न्यूज

नेस वाडिया, चार कंपनियों ने सेबी के साथ मामलों को निपटाया

नेस वाडिया ने अपनी गिरफ्तारी और एक जापानी अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी थी। सेबी ने इस मामले में खुलासा नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की थी।

नेस वाडिया, चार कंपनियों ने सेबी के साथ मामलों को निपटाया
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल उद्यमी नेस वाडिया और उनसे जुड़ी चार कंपनियों ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के साथ खुलासा नियमों के तहत बरती गई खामियों के मामलों का निपटारा कर लिया है।

नेस वाडिया ने अपनी गिरफ्तारी और एक जापानी अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी थी। सेबी ने इस मामले में खुलासा नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की थी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पांच अलग अलग आदेशों में कहा है कि निपटान शुल्कों के तौर पर कुल एक करोड़ रुपये के भुगतान के बाद मामले का निपटान कर लिया गया है।

वाडिया के साथ जिन चार कंपनियों ने सेबी के साथ मामले का निपटारा किया है। उनमें -ब्रिटानिया इंडस्टद्धीज लिमिटेड, बांबे डाईंग एण्ड मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड, नेशनल पेरोक्साइड लिमिटेड और बांबं बुमराह ट्रेडिंग कार्पोरेशन लिमिटेड-- शामिल हैं।

सेबी ने इन कंपनियों के मामले का निपटान नियमों के तहत निपटारा करने का अग्रह किये जाने पर प्रस्तावित निर्णय प्रक्रिया को निपटाने पर सहमति जता दी।

वाडिया को जापान में मार्च 2019 में न्यू चिंटोस हवाईअड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद जापान की एक आदलत ने उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई। हालांकि बाद में जेल की सजा को अमली जामा पहनाने के मामले में पांच साल के लिये निलंबित कर दिया गया।

वाडिया अपनी गिरफ्तारी, और जापानी आदलत द्वारा सजा सुनाये जाने के बारे में समय पर जरूरी जानकारी देने में असफल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).