विदेश की खबरें | नेपाल की तरक्की शांतिपूर्ण तरीकों से ही संभव: मंत्री गुरुंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के एक वरिष्ठ मंत्री ने बुधवार को कहा कि माओवादियों द्वारा चलाये गये एक दशक लंबे सशस्त्र विद्रोह के कारण नेपाल 25 साल पीछे चला गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश का विकास केवल शांतिपूर्ण तरीकों से ही संभव है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, पांच मार्च नेपाल के एक वरिष्ठ मंत्री ने बुधवार को कहा कि माओवादियों द्वारा चलाये गये एक दशक लंबे सशस्त्र विद्रोह के कारण नेपाल 25 साल पीछे चला गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश का विकास केवल शांतिपूर्ण तरीकों से ही संभव है।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने 26वें यदु स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘विचारधारा हथियारों से अधिक शक्तिशाली होती है और यह बात उन माओवादियों ने साबित कर दी है, जिन्होंने हथियार डालकर शांतिपूर्ण राजनीति अपनाई।’’

सीपीएन-यूएमएल रुकुम जिला समिति के जिला सचिव यदु प्रसाद गौतम की 26 वर्ष पूर्व माओवादियों के एक समूह ने हत्या कर दी थी।

नेपाल सरकार के प्रवक्ता गुरुंग ने कहा कि माओवादियों द्वारा चलाये गये एक दशक लंबे सशस्त्र विद्रोह के कारण नेपाल ‘‘25 वर्ष पीछे चला गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हथियार सौंपना और शांतिपूर्ण राजनीतिक रास्ता अपनाना उनका बुद्धिमानी भरा निर्णय था।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यदि माओवादियों ने हथियार नहीं छोड़े होते तो उनका सफाया हो गया होता।

उन्होंने कहा, ‘‘मतों के माध्यम से राजशाही को उखाड़ फेंकने का हमारा गौरवशाली इतिहास रहा है।’’

उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल शांतिपूर्ण तरीकों से ही संभव है।

गुरुंग ने कहा कि उग्रवाद के दौरान माओवादियों द्वारा की गई हिंसा के प्रभाव के कारण देश अभी भी पीड़ित है। उन्होंने कहा कि दूसरों की नकल करके क्रांति नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि माओवादियों ने अपने हिंसक संघर्ष के विफल होने के बाद शांतिपूर्ण रास्ता अपनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\