विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री ने मोदी को 70 वें जन्मदिन की शुभकामना दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में करीब से मिलकर काम करते रहने का संकल्प जताया।

काठमांडू, 17 सितंबर नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में करीब से मिलकर काम करते रहने का संकल्प जताया।

मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वह साझा संस्कृति और इतिहास के आधार पर भारत-नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़े | Indonesia: मास्क पहनने से मना करने वाले आठ लोगों को दी गई कब्र खोदने की सजा.

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 70 साल के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था।

ओली ने ट्वीट किया, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपको जन्मदिन के शुभ मौके पर हार्दिक बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। हम दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए करीब से मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

यह भी पढ़े | नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- हम दोनों अपने देशों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना रखेंगे जारी.

इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, "शुक्रिया मान्यवर केपी शर्मा ओली जी। हम दोनों देशों की साझा संस्कृति और इतिहास के आधार पर भारत-नेपाल के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।"

ओली ने मोदी से भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को फोन पर बातचीत की थी। मई में नेपाल की ओर से नए राजनीतिक नक्शे को जारी करने के बाद दोनों मुल्कों के रिश्तों में आए तनाव के पश्चात यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता थी।

दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट तब आ गई थी जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आठ मई को लिपुलेख दर्रा को उत्तराखंड के धारचुला से जोड़ने वाली रणनीतिक रूप से अहम 80 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया था।

नेपाल ने सड़क के उद्घाटन का विरोध करते हुए दावा किया कि यह सड़क उसके क्षेत्र से होकर गुजरेगी। इसके कुछ दिन बाद नेपाल ने अपना नया राजनीतिक नक्शा जारी किया जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपना क्षेत्र बताया। हालांकि, भारत ने नेपाल के इस दावे को खारिज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\