एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री ओली सितंबर के मध्य में भारत का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली सितंबर के मध्य में भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | नेपाल के प्रधानमंत्री ओली सितंबर के मध्य में भारत का दौरा करेंगे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 20 जुलाई नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली सितंबर के मध्य में भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर छेत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की आगामी यात्रा की तैयारियां जारी हैं। हालांकि, यात्रा की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए हैं।”

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि ओली 16 सितंबर को भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इस बार यह यात्रा संक्षिप्त होगी, संभवतः सिर्फ दो दिन के लिए ही होगी।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष ओली पिछले साल जुलाई में, चौथी बार प्रधानमंत्री बने थे।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को सीपीएन-यूएमएल के नाम से भी जाना जाता है।

ओली प्रधानमंत्री पद का संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा के तौर पर भारत आने की बजाय चीन गए थे।

उन्होंने पिछले वर्ष दिसंबर में चीन के प्रधानमंत्री ली. कियांग के निमंत्रण पर उक्त देश का दौरा किया था।

ओली ने अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान बीजिंग में पीकिंग यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था तथा राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री कियांग से मुलाकात की थी।

स्थानीय मीडिया में ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें भारत से किसी आधिकारिक यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला, जिससे संकेत मिल रहा था कि उनके संबंध नयी दिल्ली के साथ सहज नहीं हैं। हालांकि, ओली ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत की यात्रा करेंगे और दोनों देश इसके लिए तैयारियां कर रहे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).