विदेश की खबरें | अगले हफ्ते गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत अगले सप्ताह वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

काठमांडू, पांच जनवरी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा के तहत अगले सप्ताह वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 10 से 13 जनवरी तक गुजरात में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री के निजी सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, देउबा वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नौ जनवरी को भारत रवाना होंगे।

सूत्रों ने कहा, "प्रधानमंत्री की चार दिवसीय भारत यात्रा को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसकी तैयारी चल रही है।"

हालांकि, यात्रा के विवरण के बारे में आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है। जुलाई में सत्ता संभालने के बाद देउबा की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री देउबा की मोदी के साथ यह दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले नवंबर में ग्लासगो शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मुलाकात हुई थी।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की संकल्पना 2003 में की गई थी। अब यह समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कारोबार नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों में से एक के रूप में विकसित हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान