कोरोना वायरस के मद्देनजर नेपाल के प्रधानमंत्री ने दक्षिणी सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा
नेपाल के प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही निर्देश दिया कि लॉकडाउन का उचित तरीके से पालन किया जाये । कैबिनेट सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
काठमांडू, 12 मई नेपाल में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में अचानक हुयी वृद्धि के बाद प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अधिकारियों को भारत के साथ लगने वाली दक्षिणी सीमा पर निगरानी और बढाने का निर्देश दिया है ।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही निर्देश दिया कि लॉकडाउन का उचित तरीके से पालन किया जाये । कैबिनेट सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
ओली का यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब देश में मंगलवार को इस हिमालयी देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले सामने आये हैं । यह मामला एक दिन में सर्वाधिक है । इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के 191 मामले सामने आये हैं ।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक करने वाले ओली ने नेपाल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुये अधिकारियों को भारत के साथ लगने वाली देश की दक्षिणी सीमा पर निगरानी और तेज करने के लिये कहा ।
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में जारी लॉकडाउन का आज 50 वां दिन है। नेपाल उन देशों में शामिल है, जहां संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इस वायरस के कारण अब तक किसी की मौत भी नहीं हुयी है।
मंगलवार को नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देश में कोविड—19 के 57 मामले सामने आने की घोषणा की ।
मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आज जो नये मामले सामने आये हैं, उनमें सबसे अधिक 39 मामले परसा जिले में हैं। इसके अलावा रूपनदेही, कपिलवस्तु एवं बारा जिलों में क्रमश: नौ, आठ एवं एक मामला है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

