विदेश की खबरें | नेपाल के रक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के महासचिव पद के चुनाव में उन्हें युवा नेताओं ने शिकस्त दे दी थी।

काठमांडू, 16 दिसंबर नेपाल के रक्षा मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस के महासचिव पद के चुनाव में उन्हें युवा नेताओं ने शिकस्त दे दी थी।

नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के 14वें आम सम्मेलन के दौरान युवा नेताओं गगन कुमार थापा और विश्व प्रकाश शर्मा को महासचिव चुना।

इससे पहले प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को लगातार चार साल के दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। उन्होंने पद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी शेखर कोइराला को हराया है।

थापा (46) को 3023 वोट मिले जबकि 50 वर्षीय शर्मा को 1984 मत मिले। महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ने वाले पूर्व विदेश मंत्री प्रकाश शरन महत (62) और रक्षा मंत्री रिजाल (64) समेत अन्य उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद रिजाल ने बृहस्पतिवार को नैतिक आधार पर रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले, पूर्ण बहादुर खडका और धनराज गुरुंग को नेपाली कांग्रेस का उपाध्यक्ष चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी