Death of Nepali Student: नेपाल दूतावास के दो अधिकारी ओडिशा के इंजीनियरिंग संस्थान का दौरा कर सकते है
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान में एक नेपाली छात्रा के अपने छात्रावास में मृत पाए जाने की घटना के संबंध में नयी दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के दो अधिकारी संस्थान का दौरा कर सकते हैं.
भुवनेश्वर, 18 फरवरी : ओडिशा के भुवनेश्वर में एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान में एक नेपाली छात्रा के अपने छात्रावास में मृत पाए जाने की घटना के संबंध में नयी दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के दो अधिकारी संस्थान का दौरा कर सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधिकारी उन नेपाली छात्रों से भी मुलाकात कर सकते हैं जिन्हें उनके छात्रावास से कथित तौर पर बाहर निकाल दिया गया था. संस्थान के रजिस्ट्रार ने बताया कि मृतक छात्रा की पहचान प्रकृति लम्साल के रूप में हुई है.
वह ‘कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी. कैम्पस में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद केआईआईटी प्रशासन ने कई नेपाली छात्रों को कथित रूप से छात्रावास से बाहर कर, उनके लिए यात्रा का प्रबंध किए बिना उन्हें कटक रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया. नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने छात्रों को कुछ राहत देने की पेशकश की. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : उच्च न्यायालय के कालागढ़ बांध के पास जर्जर इमारतों को ध्वस्त करने के निर्देश
ओली ने सोमवार को नेपाली में 'फेसबुक' पर लिखा, "मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है कि ओडिशा के केआईआईटी विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक नेपाली छात्रा की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकाला गया है. सरकार इस मामले को राजनयिक माध्यमों से देख रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

