विदेश की खबरें | नेपाली सांसद बर्खास्त, देश के नये मानचित्र को मंजूरी देने में अपनी पार्टी के निर्णय का उल्लंघन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल की एक सांसद को उनकी पार्टी ने मंगलवार को इसलिए बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने देश के संशोधित नक्शे को स्वीकृति देने के लिए संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से मंजूरी देने के निर्णय का उल्लंघन किया था। नक्शे में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया। यह जानकारी मीडिया में आयी खबरों से मिली।

काठमांडू, सात जुलाई नेपाल की एक सांसद को उनकी पार्टी ने मंगलवार को इसलिए बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने देश के संशोधित नक्शे को स्वीकृति देने के लिए संविधान संशोधन की सर्वसम्मति से मंजूरी देने के निर्णय का उल्लंघन किया था। नक्शे में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण भारतीय क्षेत्रों को शामिल किया गया। यह जानकारी मीडिया में आयी खबरों से मिली।

विपक्षी जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए सरिता गिरि को बर्खास्त करने का निर्णय किया।

यह भी पढ़े | ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो कोरोना वायरस से संक्रमित, जांच के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव.

‘काठमांडू पोस्ट’ ने खबर दी कि पार्टी महासचिव रामसहाय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने अनुशंसा की कि गिरि को सांसद के साथ ही पार्टी सदस्यता से भी बर्खास्त किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय किया गया।

जेएसपी और मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार के पहल का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | चीन की बढ़ सकती है मुश्किलें, कोरोना महामारी के बाद ब्यूबोनिक प्लेग का संकट.

अपनी पार्टी के आधिकारिक रूख के विपरीत सांसद गिरि ने संसद सचिवालय में अलग से संशोधन प्रस्ताव को पंजीकृत कराया।

गिरि ने पुराने नक्शे को ही बरकार रखने की मांग की और कहा कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाली क्षेत्र के तौर पर दावा करने के लिए स्पष्ट साक्ष्य नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने गिरि से संशोधन वापस लेने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अपना संशोधन प्रस्ताव वापस लेने से मना कर दिया।

संविधान संशोधन का उद्देश्य देश के नये प्रशासनिक और राजनीतिक नक्शे को अद्यतन करना था, जिसे संसद ने 18 जून को आम सहमति से मंजूरी दी थी।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\