विदेश की खबरें | गैस सिलेंडर फटने से झुलसे नेपाली कांग्रेस के नेता चंद्र भंडारी को मुंबई ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपने आवास पर सिलेंडर गैस विस्फोट के बाद गंभीर रूप से झुलसे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र भंडारी को बेहतर उपचार के लिए बृहस्पतिवार को विमान से मुंबई ले जाया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू/मुंबई, 16 फरवरी अपने आवास पर सिलेंडर गैस विस्फोट के बाद गंभीर रूप से झुलसे नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र भंडारी को बेहतर उपचार के लिए बृहस्पतिवार को विमान से मुंबई ले जाया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के ऐरोली में नेशनल बर्न्स सेंटर (एनबीसी) में रात में भर्ती भंडारी (61) 35 प्रतिशत झुलस चुके हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उसकी हालत “स्थिर है”। भंडारी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी।

डॉक्टरों ने कहा, “शुक्रवार को उनका ऑपरेशन होगा।”

भंडारी और उनकी मां बुधवार रात उस समय झुलस गए थे जब सांसद के आवास पर रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया था।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भंडारी की मां हरिकला अधिकारी का बृहस्पतिवार को काठमांडू के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था जबकि भंडारी को आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से मुंबई ले जाया गया।

‘काठमांडू पोस्ट’ की एक रिपोर्ट में भंडारी के निजी सचिव भुवन भुसाल के हवाले से कहा गया है कि उनका उपचार करने वाले नेपाली डॉक्टरों ने स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें विदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं वाले स्वास्थ्य संस्थान में ले जाने की सिफारिश की थी।

इसके बाद नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को एयरलिफ्ट किया गया और रात लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर बजे नेशनल बर्न सेंटर में भर्ती कराया गया।

एनबीसी में प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. सुनील केसवानी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि भंडारी करीब 35 फीसदी झुलस चुके हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर