एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल: मादक पदार्थ तस्करी में दो भारतीय और दो नेपाली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी करने की दो अलग-अलग घटनाओं में भारत के दो नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | नेपाल: मादक पदार्थ तस्करी में दो भारतीय और दो नेपाली गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, छह जुलाई नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी करने की दो अलग-अलग घटनाओं में भारत के दो नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर बिहार की 45-वर्षीय एक भारतीय महिला और पूर्वी नेपाल के मोरंग जिले के दो नेपाली नागरिकों को प्रतिबंधित सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।

नेपाल पुलिस के ‘नारकोटिक ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो’ के अनुसार, आरोपियों की पहचान भारतीय महिला हसीना खातून के रूप में हुई है। वहीं, नेपाल के नागरिकों की पहचान 38 वर्षीय सुशील बुधाथोकी और 54 वर्षीय कृत्यानंद ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे 400 ग्राम ब्राउन हेरोइन ले जा रहे थे और उन्हें मोरांग जिले के रंगेली नगर पालिका से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीनों को पकड़ने के लिए गोलियां चलाईं और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में, 65 वर्षीय भारतीय नागरिक राकेश वहाब को शनिवार देर शाम त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 6.5 किलोग्राम सफेद हेरोइन बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 12:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).