जरुरी जानकारी | नेपाल ने भारत को बिजली का निर्यात शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
काठमांडू, 27 मई नेपाल ने शनिवार से भारत को बिजली का निर्यात शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि हिमालयी देश में मानसून की शुरुआत के साथ ही नदियों में पानी बढ़ने से पनबिजली का उत्पादन बढ़ गया है।
पिछले साल भी नेपाल ने जून से नवंबर तक भारत को पनबिजली का निर्यात किया था।
नेपाल बिजली प्राधिकरण के प्रवक्ता सुरेश भट्टाराई ने कहा, ''हमने शनिवार से भारत को 600 मेगावॉट घंटे बिजली की बिक्री शुरू कर दी है, क्योंकि देश में बिजली अधिक है।''
कुछ समय पहले नेपाल घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत से 400 मेगावाट तक बिजली का आयात कर रहा था।
नेपाल में सर्दियों में बिजली की घरेलू मांग बढ़ जाती है, जबकि गर्मियों में मांग घट जाती है। पिछले साल नेपाल ने भारत को बिजली निर्यात कर करीब 12 अरब रुपये कमाए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)