जरुरी जानकारी | नेपाल ने भारत को 364 मेगावाट बिजली का निर्यात शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

काठमांडू, 10 जून नेपाल ने अपने बिजली एक्सचेंज बाजार के जरिये भारत को कुल स्वीकृत 364 मेगावाट बिजली का निर्यात करना शुरू कर दिया है।

नेपाल सरकार के स्वामित्व वाले निकाय नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) के अनुसार, इस साल अच्छी बारिश होने से नेपाल लगातार दूसरे वर्ष अपने बिजली एक्सचेंज बाजार के माध्यम से भारत को अधिशेष बिजली का निर्यात कर रहा है।

एनईए के उप प्रबंध निदेशक प्रदीप थिके ने बताया कि त्रिशूली और देवीघाट जलविद्युत परियोजनाओं से 37.7 मेगावाट, कालीगंडकी जलविद्युत परियोजना से 140 मेगावाट, मध्य मर्सियांगडी से 68 मेगावाट, मर्सियांगडी से 67 मेगावाट और लिखु -4 से 51 मेगावाट की बिक्री भारत को की जा रही है।

एनईए ने गत दो जून को त्रिशूली और देवीघाट से पैदा हुई उत्पन्न बिजली की बिक्री शुरू की थी।

इस साल जून से नवंबर के अंत तक भारत को 364 मेगावाट बिजली बेचने से नेपाल को 4.78 अरब रुपये प्राप्त होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\