विदेश की खबरें | नेपाल: प्रधानमंत्री ओली शनिवार से स्पेन की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार को स्पेन की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 26 जून नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शनिवार को स्पेन की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ओली 30 जून से तीन जुलाई तक ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट’ के चौथे संस्करण में भाग लेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ओली स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, ओली दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के विस्तार पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान स्पेन के व्यापार जगत के दिग्गजों से भी बातचीत करेंगे।
‘माय रिपब्लिका’ समाचार पोर्टल की बृहस्पतिवार को जारी एक खबर के मुताबिक, स्पेन में नेपाल के राजदूत शैनिल नेपाल ने बताया कि आधिकारिक यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्पेन में नेपाली समुदाय प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 2021 में स्पेन का दौरा किया था और जलवायु परिवर्तन व पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक समझौता हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

