विदेश की खबरें | नेपाल विमान हादसा: बचाव और तलाशी अभियान सोमवार से फिर होगा शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में बचाव और तलाशी अभियान रोक दिया गया है और खड़ी चट्टानों से घिरी गहरी नदी की खाई में फंसे शेष शवों की तलाश के लिए सोमवार को फिर से अभियान शुरू होगा।
काठमांडू, 15 जनवरी नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में बचाव और तलाशी अभियान रोक दिया गया है और खड़ी चट्टानों से घिरी गहरी नदी की खाई में फंसे शेष शवों की तलाश के लिए सोमवार को फिर से अभियान शुरू होगा।
मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में सेती नदी के तट पर यति एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान दुर्घटना में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान में 72 लोग सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक भी शामिल थे। विमान में चालक दल के चार सदस्य थे।
मलबे वाली जगह से कम से कम 32 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बचाव और तलाशी अभियान रविवार को रोक दिया गया था और अब इसे सोमवार को शुरू किया जाएगा।
‘माय रिपब्लिका’ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान सभी शवों को इकट्ठा कर लिये जाने के बाद ही शुरू होगी।
सोमवार को सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
एअरलाइंस के मुताबिक, सोमवार को केवल आपातकालीन और बचाव उड़ानें ही संचालित होंगी।
यति एअरलाइंस ने ट्वीट किया, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि यति एअरलाइंस 9एन-एएनसी एटीआर-72 500 की दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के शोक में यति एअरलाइंस की 16 जनवरी 2023 की सभी नियमित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, आपातकालीन और बचाव उड़ानें फिर से शुरू होंगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)