Gurugram: गुरुग्राम में बेटी से बलात्कार के आरोप में नेपाल का व्यक्ति गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में 40 वर्षीय नेपाली व्यक्ति को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से बलात्कार करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गुरुग्राम, 12 मार्च : हरियाणा के गुरुग्राम में 40 वर्षीय नेपाली व्यक्ति को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से बलात्कार करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़िता की मां द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, पहले पति की मौत के बाद उसने पांच साल पहले आरोपी से शादी की थी. तब से वह यहां किराए के मकान में आरोपी और अपने चार बच्चों के साथ रह रही है.
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह घरों में नौकरानी का काम करती है और उसका आरोपी पति बेरोजगार है. बृहस्पतिवार की रात जैसे ही वह घर पहुंची, उसकी 11 वर्षीय बेटी ने उसे दुष्कर्म और धमकी की जानकारी दी. शिकायतकर्ता ने कहा “जब मैंने अपने पति से पूछा, तो उसने मुझसे झगड़ा किया और घर से भाग गया. फिर मैंने पुलिस का रुख किया.” पीड़िता की जांच करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की कि उसके साथ बलात्कार किया गया है. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की
पालम विहार थाने के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने शनिवार को कहा, ''आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. उसे आज शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया
गया.''कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

