विदेश की खबरें | नेपाल में भूकंप आया, दर्जनों घर ध्वस्त हुए; कई घायल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के लामजुंग जिले में बुधवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए और दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
काठमांडू, 19 मई नेपाल के लामजुंग जिले में बुधवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए और दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
भूकंप सुबह 5:42 बजे आया, जिसका केंद्र जिले के मार्शयांगडी ग्रामीण नगर पालिका में स्थित था।
द काठमांडू पोस्ट ने बताया कि 5.8 तीव्रता के भूकंप से लगभग दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए और छह लोग घायल हो गए।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार, जिले में बाद में सुबह 8:16 बजे व सुबह 8:26 बजे 4.0 और 5.3 तीव्रता के दो झटके भी दर्ज किए गए
जिले में पहला भूकंप आने के बाद से सुबह 10 बजे तक लगभग 20 छोटे झटके महसूस किए गए।
जिला पुलिस कार्यालय के निरीक्षक जगदीश रेगमी के मुताबिक भूकंप में छह लोग घायल हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

