देश की खबरें | नेपाल से नेपाली नागरिकों को कालापानी आने से रोकने को नहीं कहा: भारतीय अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नेपाली मीडिया में आईं उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने नेपाल से नेपाली नागरिकों को भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और गुंजी में "अवैध रूप से" आने से रोकने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पिथौरागढ़, 30 जुलाई उत्तराखंड के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नेपाली मीडिया में आईं उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने नेपाल से नेपाली नागरिकों को भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और गुंजी में "अवैध रूप से" आने से रोकने को कहा है।

धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने इन खबरों को "फर्जी" बताया कि उन्होंने इस मामले में नेपाल के अधिकारियों को पत्र लिखा था।

यह भी पढ़े | दिग्गज क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बन गए पापा, नताशा स्टैनकोविक ने बेटे को दिया जन्म: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्ला ने कहा, ‘‘मैंने नेपाली प्रशासन को ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। ऐसी सभी खबरें फर्जी हैं। हमारे पास ऐसी चीजों पर खर्च करने के लिए समय नहीं है, क्योंकि हम इन दिनों बादल फटने व मूसलाधार बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में लगे हुए हैं, जिसमें लोगों की जान गई है।’’

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने भी कहा कि उन्हें इस तरह के किसी पत्र की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बोले सीएम अशोक गहलोत- 14 अगस्त तक MLA को होटल में ही रुकना होगा, मंत्री सचिवालय जाकर कर सकते हैं अपना काम.

जोगदंडे ने कहा, ‘‘अगर धारचूला के एसडीएम ने नेपाली अधिकारियों को कोई पत्र लिखा होता, तो मुझे इसकी जानकारी दी जाती।’’

नेपाल के एक समाचार पत्र में एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा गया कि शुक्ला ने नेपाल के अधिकारियों को पत्र लिखकर इन चार भारतीय क्षेत्रों में नेपाली नागरिकों को "अवैध रूप से" कोई गतिविधि करने से रोकने को कहा है।

नेपाल ने अपने संशोधित नक्शे में इन क्षेत्रों को अपना बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी