विदेश की खबरें | नेपाल और भारत ने जल संसाधनों पर शुरू की संयुक्त आयोग की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत और नेपाल के शीर्ष अधिकारियों ने बहुप्रतीक्षित पंचेश्वर बहुद्देश्यीय परियोजना से संबंधित मुद्दों तथा जल संसाधन से जुड़े अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय बैठक शुरू की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 21 सितंबर भारत और नेपाल के शीर्ष अधिकारियों ने बहुप्रतीक्षित पंचेश्वर बहुद्देश्यीय परियोजना से संबंधित मुद्दों तथा जल संसाधन से जुड़े अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय बैठक शुरू की।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि जल संसाधन पर संयुक्त आयोग (जेसीडब्ल्यूआर) की सचिव स्तरीय तीन दिवसीय बैठक में दोनों पड़ोसी देश जल संसाधनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नौवीं जेसीडब्ल्यूआर की बैठक में पंचेश्वर बहुद्देश्यीय परियोजना से संबंधित मुद्दों तथा जल संसाधनों से जुड़े अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

सूत्रों ने बताया कि संयुक्त संचालन समिति (जेएससी) की संयुक्त सचिव स्तरीय बैठक के पहले दो दिन पंचेश्वर बहुद्देश्यीय परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीसरे दिन की बैठक में जेएससी बैठकों में मंजूर एजेंडा पर मुहर लगायी जाएगी।

मंत्रालय के प्रवक्ता मधु प्रसाद बेतुवाल ने कहा कि द्विपक्षीय बैठक में प्रस्तावित परियोजना, सप्तकोशी के ऊंचे बांध तथा दोधारा- चांदनी में सिंचाई परियोजना के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के तौर तरीके पर विचार किया जाएगा।

पिछले सप्ताह, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल ने अपने भारतीय समकक्ष विनय मोहन क्वात्रा के साथ चर्चा करने के लिए नयी दिल्ली की यात्रा की थी। तेरह से 14 सितंबर तक हुई इस यात्रा के दौरान दोनों विदेश सचिवों ने दोनों देशों के बीच व्यापार, पारगमन, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा क्षेत्र, सिंचाई, कृषि, निवेश, विकास सहयोग, स्वास्थ्य क्षेत्र सहयोग, संस्कृति और दोनों देशों की जनता के स्तर पर संबंध जैसे द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक दायरे पर चर्चा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला