विदेश की खबरें | नेपाल और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियों ने डिजिटल बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियों ने शुक्रवार को एक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की जिसमें उन्होंने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा पार्टी और सरकार चलाने के अपने अनुभवों को साझा किया।

काठमांडू,19 जून नेपाल और चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टियों ने शुक्रवार को एक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की जिसमें उन्होंने वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा पार्टी और सरकार चलाने के अपने अनुभवों को साझा किया।

हालांकि स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कुछ नेपाली नेताओं ने भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध तथा कालापानी, लिपुलेख आदि को लेकर नेपाल तथा भारत के बीच तनाव को देखते हुए बैठक के समय को सवाल उठाए।

यह भी पढ़े | क्या सच में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने अपने कर्मचारियों को दिया फोन से तुरंत कुछ ऐप हटाने का आदेश, जानें वायरल हो रहे मैसेज का सच.

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल और उप-प्रधानमंत्री ईशोर पोखरेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठ चीनी नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।

एनसीपी के करीबी सूत्रों के अनुसार बैठक में दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच संबंध, वर्तमान कोरोना वायरस महामारी और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मुख्य रूप से बातचीत हुयी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारतीय सेना के 10 जवानों के अगवा करने की खबरों के बीच चीन ने कहा- हमने नहीं पकड़ा भारत का एक भी जवान.

बैठक में दहल ने तिब्बत और ताइवान के संबंध में 'एक चीन' नीति के प्रति नेपाल की प्रतिबद्धता को दोहराया।

काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार एनसीपी के एक केंद्रीय सदस्य ने कहा कि वह विचार कर रहे हैं कि चीन-भारत सैन्य तनाव और कालापानी, लिपुलेख आदि को लेकर नेपाल तथा भारत के बीच तनाव के मद्देनजर, इस बैठक के लिए क्या यह सही समय था।

पूर्व विदेश मंत्री कमल थापा ने कहा कि इस तरह की बैठक आपत्तिजनक है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपत्तिजनक, एक नव-औपनिवेशिक प्रथा।’’

थापा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू