एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवती के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसके पड़ोसी को रविवार को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | युवती के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

नोएडा, पांच मार्च उत्तर प्रदेश की जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में उसके पड़ोसी को रविवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने आज दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था और इस दौरान उसकी बेटी घर पर अकेली थी।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान उनका पड़ोसी गौतम उनके घर आया और उनकी बेटी को जबरन छत पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).