मथुरा में तीन साल के बच्चे के अपहरण के मामले में पड़ोसी गिरफ्तार
पुलिस ने वारदात में पड़ोसी दंपत्ति और उसके सहयोगी एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य रिश्तेदार अभी हाथ नहीं लग सका है। दंपत्ति का एक वर्षीय पुत्र भी उनके साथ जेल में है क्योंकि उसकी सुपुर्दगी लेने वाला कोई भी व्यक्ति परिवार में नहीं बचा है।
मथुरा, 13 मई मथुरा जनपद के राया की परशुराम कॉलोनी में चार दिन पहले हुए तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने वारदात में पड़ोसी दंपत्ति और उसके सहयोगी एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य रिश्तेदार अभी हाथ नहीं लग सका है। दंपत्ति का एक वर्षीय पुत्र भी उनके साथ जेल में है क्योंकि उसकी सुपुर्दगी लेने वाला कोई भी व्यक्ति परिवार में नहीं बचा है।
गौरतलब है कि विगत आठ मई को राजेंद्र का तीन वर्षीय पुत्र युवान उर्फ गोलू घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गया। उसकी चप्पलों के नीचे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगे जाने की पर्ची दबी मिली थी।
लॉकडाउन के कारण चारों ओर नाकाबंदी थी इसलिए अपहर्ताओं के उस इलाके से बाहर जाने की आशंका कम थी। पकड़े जाने का खतरा देख अपहर्ताओं ने घबराकर अगले दिन तड़के गोलू को सादाबाद रोड पर स्थित तंबका गांव के मंदिर पर छोड़ दिया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा पड़ोसी अमित और मधु के यहां खेलने गया था।
सख्ती से पूछताछ हुई तो सारा भेद खुल गया। पड़ोसी दंपत्ति ने गुनाह कुबूल लिया। पता चला कि वे दोनों कर्ज में डूबे हुए थे, इसीलिए इस जुर्म को अंजाम दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस अपराध में अमित का भाई वीनू और मामा का लड़का विशाल भी शामिल था। विशाल को पकड़ लिया गया है जबकि वीनू की तलाश की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

