एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नेहरू ने शिवाजी का किया था ‘अपमान’, राहुल माफी मांगें : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के "अपमान" के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

देश की खबरें | नेहरू ने शिवाजी का किया था ‘अपमान’, राहुल माफी मांगें : फडणवीस

ठाणे, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के "अपमान" के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

फडणवीस ने कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा के अनावरण के लिए राहुल गांधी आज कोल्हापुर में हैं। वह अब शिवाजी महाराज को याद कर रहे हैं, लेकिन नेहरू की पुस्तक में शिवाजी महाराज को किये गये अपमान के लिए पहले उन्हें (राहुल गांधी को) माफी मांगनी चाहिए।’’

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक की प्रतिमा का अनावरण किया।

यह दूसरा मौका है जब फडणवीस ने नेहरू पर शिवाजी महाराज के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि नेहरू ने अपनी पुस्तक 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' में शिवाजी महाराज की ‘‘खराब छवि’’ पेश की है।

भाजपा नेता फडणवीस ने इस मुद्दे पर पहली बार नेहरू पर तब निशाना साधा था, जब कांग्रेस ने सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस ने फडणवीस पर फर्जी विमर्श पैदा करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पहले कहा था, ‘‘फडणवीस को बताना चाहिए कि उन्होंने किताब कब पढ़ी। नेहरू ने अपने पहले संस्करण में संशोधन किया था और 1936 में इतिहासकारों को पत्र लिखकर आवश्यक संशोधन के लिए सुझाव मांगे थे। वह एक महान बुद्धिजीवी थे और उन्होंने स्वीकार किया था कि पहला संस्करण उस समय लिखा गया था, जब वह जेल में थे और उनकी पहुंच संदर्भ सामग्री तक नहीं थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).