जरुरी जानकारी | भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ रही, दोनों देशों के लिए होगा फायदेमंद: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत ‘अच्छी तरह’ आगे बढ़ रही है और यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा तथा देश के हितों की रक्षा करेगा।

नयी दिल्ली, 27 मार्च वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत ‘अच्छी तरह’ आगे बढ़ रही है और यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा तथा देश के हितों की रक्षा करेगा।

गोयल ने यह भी कहा कि वह कृषि, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों के साथ निरंतर बातचीत कर रहे हैं।

गोयल ने कहा कि सभी लोग अमेरिका के साथ संभावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर ‘बहुत’ उत्साहित हैं।

उन्होंने यहां ‘टाइम्स नाऊ’ शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘चर्चा जारी है। यह अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है और यह अमेरिका और भारत दोनों के लिए फायदेमंद होगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय उद्योग को अपनी कमर कस लेनी चाहिए और क्या दो अप्रैल को कोई उथल-पुथल वाली स्थिति होगी, वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा बरकरार रहेगी और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती देना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपने आदर्श वाक्य ‘भारत प्रथम’ के साथ अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाता रहेगा। हम इस बात को लेकर बहुत प्रतिबद्ध और आश्वस्त हैं कि भारत एक वैश्विक महाशक्ति बनाएंगे...।’’

गोयल ने कहा, ‘‘विमानों की उड़ान में उथल-पुथल की स्थिति हो सकती है, लेकिन पायलट और कमांडर स्थिति पर पूरा नियंत्रण रखते हैं। और उड़ान न केवल सुरक्षित रूप से उतरेगी, बल्कि सफल उड़ानों की सफल वृद्धि की कई और यात्राएं करेगी और हम विकसित भारत 2047 के अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल से भारत सहित अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। इस लिहाज से गोयल का बयान महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर