एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीट-यूजी मामला: सीबीआई ने प्रश्नपत्र हल करने की आरोपी रिम्स की एमबीबीएस छात्रा को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रथम वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को कथित तौर पर ‘‘सॉल्वर मॉड्यूल’’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नीट-यूजी मामला: सीबीआई ने प्रश्नपत्र हल करने की आरोपी रिम्स की एमबीबीएस छात्रा को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सीबीआई ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रथम वर्ष की एमबीबीएस छात्रा को कथित तौर पर ‘‘सॉल्वर मॉड्यूल’’ का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने वाला ये गिरोह एक इंजीनियर के साथ मिलकर काम कर रहा था, जिसने नीट-यूजी प्रश्नपत्र चुराए थे।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दो दिनों की विस्तृत पूछताछ के बाद सुरभि कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि कुमारी ‘सॉल्वर मॉड्यूल’ की पांचवीं सदस्य थी, जो पंकज कुमार द्वारा चुराए गए प्रश्नपत्र को हल करने के लिए पांच मई की सुबह नीट-यूजी परीक्षा के दिन हजारीबाग में मौजूद थी।

सीबीआई ने अब तक नीट-यूजी मामलों के सिलसिले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थान रिम्स को पहले राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आरएमसीएच) के नाम से जाना जाता था। संस्थान के छात्रावास में रहने वाली छात्रा से इस सप्ताह की शुरुआत में सीबीआई ने पूछताछ के लिए संपर्क किया था।

इससे पहले दिन में, रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘सीबीआई की टीम प्रथम वर्ष की छात्रा से पूछताछ कर रही है। टीम ने बुधवार को अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर कहा कि वे उससे नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। प्रबंधन ने टीम को पूरा सहयोग दिया। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने उससे पूछताछ की और कहा कि आगे भी पूछताछ की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).