नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी. उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को अपने अंतरिम आदेश में 2021-22 के लिए नीट-पीजी दाखिले के वास्ते मेडिकल काउंसलिंग बहाल करने की अनुमति दे दी थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली, 9 जनवरी : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि नीट-पीजी काउंसलिंग 12 जनवरी से शुरू होगी. उच्चतम न्यायालय ने सात जनवरी को अपने अंतरिम आदेश में 2021-22 के लिए नीट-पीजी दाखिले के वास्ते मेडिकल काउंसलिंग बहाल करने की अनुमति दे दी थी. न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए दस प्रतिशत आरक्षण की वैधता पर भी मुहर लगायी थी.

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘ रेजिडेंट डॉक्टरों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए आश्वासन के अनुसार, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मेडिकल काउसलिंग समिति द्वारा नीट-पीजी काउन्सलिंग 12 जनवरी 2022 से शुरू की जा रही है. ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इससे कोरोना से लड़ाई में देश को और मज़बूती मिलेगी. सभी उम्मीदवारों को मेरी शुभकामनाएं.’’ यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: परिवार के चार लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास, 2 की मौत

नीट-पीजी परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को हुई थी. उससे पहले जनवरी और अप्रैल में दो बार परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था. पूरे देश में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द करने की मांग करते हुए पिछले महीने प्रदर्शन किया था और काम का बहिष्कार किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'