देश की खबरें | नीरज चोपड़ा की अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा के लिये यूरोप यात्रा में कुछ दिन की देरी : साइ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की यूरोप में अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा के लिये यात्रा में कुछ दिनों का विलंब होगा क्योंकि वह फ्रांस से प्राधिकार पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

Corona

नयी दिल्ली, दो जून ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की यूरोप में अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा के लिये यात्रा में कुछ दिनों का विलंब होगा क्योंकि वह फ्रांस से प्राधिकार पत्र का इंतजार कर रहे हैं।

नीरज इस ‘ट्रेनिंग कम टूर्नामेंट’ से एक साल से ज्यादा समय बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वापसी करेंगे। उन्होंने पिछले साल मार्च में ओलंपिक के लिये क्वालीफाइंग प्रतियोगिता के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। 23 साल के इस एथलीट को आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये तैयारी के लिये सोमवार को फ्रांस के लिये रवाना होना था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक बयान में कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा की फ्रांस जाने की योजना में कुछ दिनों की देरी होगी क्योंकि भारत इस समय कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों में एक है इसलिये फ्रांस की यात्रा करने वाले व्यक्ति को वहां की यात्रा करने के लिये फ्रांस के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आंतरिक प्राधिकार पत्र की जरूरत होती है। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘यहां तक कि नीरज और उनकी टीम को शुक्रवार को अपने वीजा मिल गये थे, उन्हें अभी तक उपरोक्त प्राधिकार पत्र नहीं मिला है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘इसी के अनुसार उनकी यात्रा योजना के कार्यक्रम में बदलाव किया गया और साइ नियमित रूप से विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क में है जो पेरिस में भारतीय दूतावास में इस मामले को देख रहे हैं। इस पत्र के जल्द ही मिलने की उम्मीद है। ’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के एक सूत्र ने हालांकि कहा कि वह गुरूवार को रवाना होंगे।

सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह अब भी यहां हैं और वह गुरूवार को जायेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू