देश की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप में 22 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भारत के 22 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे ।

नयी दिल्ली, 30 जून ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में भारत के 22 सदस्यीय दल की अगुवाई करेंगे ।

भारतीय टीम में 17 पुरूष और पांच महिला खिलाड़ी हैं ।

पैदल चाल खिलाड़ी भावना जाट और चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा पूनिया ने इससे नाम वापिस ले लिया है । दोनों राष्ट्रमंडल खेलों पर फोकस करना चाहती हैं ।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिले सुमरिवाला ने कहा ,‘‘ सीमा का फोकस राष्ट्रमंडल खेल है जिसमें उसने चार पदक जीते थे । उसका मानना है कि वहां उसकी उम्मीदें ज्यादा है और हमारा भी यही मानना है ।’’

चोपड़ा के अलावा भालाफेंक में रोहित यादव भी टीम में हैं ।

भारतीय टीम तीन टुकड़ों में जायेगी और पहला समूह शनिवार को , दूसरा सोमवार को तथा तीसरा पांच जुलाई को रवाना होगा ।

भारतीय टीम :

पुरूष :

अविनाश साबले (3000 मीटर स्टीपलचेस)

एम पी जबीर (400 मीटर बाधा दौड़)

एम श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया (लंबी कूद)

अब्दुल्ला अबू बाकर , प्रवीण चित्रावल और एल्डोस पॉल (त्रिकूद)

तेजिंदर पाल सिंह तूर (तारगोला फेंक)

नीरज चोपड़ा और रोहित यादव (भाला फेंक)

संदीप कुमार (20 किमी पैदल चाल)

अमोल जैकब, नोह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल, नागनाथन पंडी, राजेश रमेश और मोहम्मद अनस याहिया (चार गुणा 400 मीटर)

महिला :

एस धनलक्ष्मी (200 मीटर)

ऐश्वर्य कैलाश मिश्रा (400 मीटर)

पारूल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेस)

अन्नु रानी (भाला फेंक)

प्रियंका गोस्वामी (20 मीटर पैदल चाल)

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर