Wrestler Protest: नीरज चोपड़ा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति जताया समर्थन, सोशल मीडिया पर जाहिर की दुःख, देखें Tweet
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. चोपड़ा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपने विरोध प्रदर्शन को फिर से शुरू करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी. यह भी पढ़ें: ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा, अपने खिलाड़ियों को सड़कों पर प्रदर्शन करते देख बेहद चिंतित
एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक के एथलीट चोपड़ा ने कहा कि पहलवानों को न्याय के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा जो कि आहत करने वाला है.
ट्वीट देखें:
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 28, 2023
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के रूप में, हम प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी हो या कोई और, की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए.’’
चोपड़ा ने कहा,‘‘यह एक संवेदनशील मुद्दा है, और इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटा जाना चाहिए. संबंधित अधिकारियों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

