देश की खबरें | पेसा के क्रियान्वयन की तत्काल समीक्षा करने की जरुरत : अर्जुन मुंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर करीब से नजर रखने की जरुरत है।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा) के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर करीब से नजर रखने की जरुरत है।

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मामलों के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुंडा ने पेसा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि ‘‘25 साल में ऐसा पहली बार है’’ जब दो मंत्रालय आदिवासी बहुलता वाले राज्य में किसी कानून के क्रियान्वयन पर संयुक्त बैठक कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘जब पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है, ऐसे में आदिवासियों के मूल अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेसा के लागू होने के 25 साल में उसके क्रियान्वयन की निकटता से समीक्षा करने की जरुरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों में स्पष्टता होनी चाहिए कि वे कानून को कैसे लागू कर सकते हैं। सबसे पहले, कानून को लागू करने वाले दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की जरुरत है। इस पर चर्चा के दौरान तमाम मुद्दे सामने आएंगे।’’

सम्मेलन में वरिष्ठ अधिकारियों ने माना कि आदिवासी समुदाय और पेसा को लागू करने वाले अधिकारियों में भी जागरुकता की कमी है।

मुंडा ने कहा कि पेसा आदिवासियों के लिए ‘जल, जंगल, जमीन’ के सिद्धांत की रक्षा करना चाहता है और यह आत्मनिर्भर भारत का मूल है।

उन्होंने कहा कि पेसा के तहत ग्राम सभाओं को मजबूत और अधिकार संपन्न बनाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर