जरुरी जानकारी | चांदनी चौक, सदर बाजार जैसे पुराने बाजारों को स्थानांतरित करने की जरूरत: दिल्ली मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि चांदनी चौक और सदर बाजार जैसे पुराने भीड़भाड़ वाले बाजारों को नए स्थानों पर स्थानांतरित करने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि चांदनी चौक और सदर बाजार जैसे पुराने भीड़भाड़ वाले बाजारों को नए स्थानों पर स्थानांतरित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि शहर में कारोबार को बढ़ावा देने और व्यापारी समुदाय को राहत देने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के एक कार्यक्रम में गुप्ता ने दिल्ली सरकार द्वारा उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापार और व्यवसाय को मजबूत करने के लिए सरकार को व्यापारी समुदाय के समर्थन की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक और सदर बाजार जैसे पुराने बाजारों में व्यापारियों को छोटी, तंग जगहों से व्यापार करने में बहुत परेशानी होती है, जहां सांस लेना भी मुश्किल है।

गुप्ता ने कहा, ''वक्त की जरूरत है कि ऐसे सभी बाजारों को किसी नए स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि व्यापार को बढ़ावा और व्यापारियों को राहत दी जा सके।''

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली बहुत पीछे हो गई, क्योंकि पिछली सरकारों में काम करने की मंशा और दूरदर्शिता दोनों की कमी थी।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जा रहा है, ताकि व्यापार और व्यापार समुदाय की शिकायतों का एक मंच पर निवारण किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दिल्ली के व्यापारियों के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित माफी योजना लाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\