देश की खबरें | केरल में तीसरी लहर रोकने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत : स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल अभी तक कोविड-19 की दूसरी लहर से मुक्त नहीं हुआ है और इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी।

तिरूवनंतपुरम, 31 जुलाई केरल अभी तक कोविड-19 की दूसरी लहर से मुक्त नहीं हुआ है और इसलिए तीसरी लहर को रोकने के लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह जानकारी शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने दी।

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक तीसरी लहर से निटपने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की खातिर हुई विशेष बैठक में जॉर्ज ने कहा कि केरल की लगभग आधी आबादी संक्रमण की चपेट में आ सकती है, इसलिए उच्च संक्रमण वाले डेल्टा स्वरूप का पता चलने के बाद एहतियात बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे एहतियात बरतने की जरूरत है और जब तक आबादी के बड़े हिस्सा का टीकाकरण नहीं हो जाता है तब तक अलग-थलग रहने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा कि हर किसी का टीकाकरण होने से पहले अगर तीसरी लहर आ जाती है तो संक्रमण की तीव्रता अधिक हो जाएगी और अस्पताल में बिस्तरों की काफी मांग बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध होने के बाद युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी एहतियात बरतने की जरूरत है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि तीसरी लहर आने की स्थिति में ऑक्सीजन की उपलब्धता और उपचार सुविधाओं पर भी बैठक में चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी